मशीन में उगाए गए इंसानी ‘मिनी ब्रेन’ ने खेला गेम, बदल सकती है कंप्यूटर और AI की दुनिया
ऑस्ट्रेलियाई कंपनी कॉर्टिकल लैब्स ने लैब में उगाई गई 8-लाख इंसानी ब्रेन सेल्स को कंप्यूटर से जोड़कर ‘डूम’ गेम खेलने में सफल बनाया है। कंपनी का नया CL1 बायोलॉजिकल कंप्यूटर इन जीवित कोशिकाओं पर कोड चलाने की क्षमता रखता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तकनीक भविष्य में AI, बायो-कंप्यूटिंग और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के अध्ययन में बड़ा बदलाव ला सकती है।