मशहूर आई सर्जन डॉ निखिल ने बताया- कॉन्टैक्ट लेंस से होने वाली परेशानियों से कैसे बचें
मशहूर आई सर्जन डॉक्टर निखिल नास्ता ने एक पॉडकास्ट में कॉन्टैक्ट लेंस से होने वाली परेशानियों से बचने को लेकर कुछ सलाह दी है। उन्होंने कहा, "विश्वसनीय कंपनियों से ही कॉन्टैक्ट लेंस खरीदें और जैसे समझाया गया है वैसे ही पहनें, लेंस को साफ रखें, लेंस लगाकर झपकी न लें और लेंस वाली आंखों को नॉर्मल पानी से न धोएं।"