मशहूर ऐक्टर फिश वेंकट का हुआ निधन, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नहीं जोड़ पाए पैसे
साउथ के मशहूर ऐक्टर फिश वेंकट का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी बेटी ने बताया था, "पापा ठीक नहीं हैं व उनकी हालत बहुत गंभीर है और उन्हें ICU में रखा गया है...उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की ज़रूरत है जिसमें ₹50 लाख का खर्च आएगा।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार पैसे नहीं जोड़ पाया जिस कारण उनका देहांत हो गया।