मशहूर कार्टून सीरीज़ 'माशा ऐंड द बेयर' पर यूक्रेन ने लगाया बैन

यूक्रेनी मंत्री टेट्याना बेरेज़ना के मुताबिक, यूक्रेन ने रूसी कार्टून सीरीज़ 'माशा ऐंड द बेयर' के निर्माताओं-वितरकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस शो की आलोचना यूक्रेन के सहयोगी देशों ने भी की है। आरोप है कि यह रूस को सकारात्मक रूप में दिखाता है। बेरेज़ना ने कहा, "बच्चों की स्क्रीन पर रूसी प्रोपेगैंडा के लिए कोई जगह नहीं है।"

Load More