मशहूर कोरियन ऐक्टर पार्क मिन जे की कार्डियक अरेस्ट से 32 साल की उम्र में हुई मौत
कोरियन ड्रामा के मशहूर ऐक्टर पार्क मिन जे का कार्डियक अरेस्ट से 32 वर्ष की उम्र में चीन में निधन हो गया है। उनकी एजेंसी बिग टाइटल ने मौत की पुष्टि करते हुए लिखा, "वह एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे जिन्हें ऐक्टिंग से प्यार था और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देते थे।" खबरों के मुताबिक, जे का निधन 29 नवंबर को हुआ।