मशहूर जगह से मंगाई गई सैंडविच के अंदर निकला प्लास्टिक का दस्ताना; ज़ोमैटो ने दी प्रतिक्रिया
नोएडा के एक शख्स ने X पर तस्वीरें शेयर कर दावा किया कि उसने मशहूर आउटलेट 'सलाद डेज़' से ऑनलाइन सैंडविच मंगाई जिसके अंदर प्लास्टिक का दस्ताना निकला। इस पर ज़ोमैटो ने कहा, "हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि यह आपके लिए कितना परेशान करने वाला रहा होगा।" सलाद डेज़ ने मामले में त्वरित जांच शुरू कर दी है।