मशहूर डॉक्टर ने बताए कब्ज़ से राहत दिलाने वाले 10 बेस्ट फूड्स के नाम
एम्स व हावर्ड ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने कब्ज़ से राहत दिलाने वाले 10 बेस्ट फूड्स के नाम बताए हैं। इनमें कीवी, सूखा आलूबुखारा, चिया सीड्स, पिसे हुए अलसी के बीज, नाशपाती, ओट्स, आम, रास्पबेरी, पपीता और शकरकंद शामिल हैं। उन्होंने कहा, "ज़्यादा फाइबर के लिए शकरकंद का छिलका न उतारें। पपीते में फाइबर और पानी दोनों होते हैं।"