मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की आयु में हुआ निधन, खींची थीं भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरें
मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 83-वर्ष की आयु में रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके बेटे नितिन राय ने बताया कि 2-साल पहले उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। राय का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी की कई दर्दनाक तस्वीरें खीचीं थीं जिसके बाद इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई थी।