मशहूर फिल्ममेकर एम मोहन का 76 वर्ष की आयु में हुआ निधन
मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर व डायरेक्टर एम मोहन का मंगलवार को कोच्चि (केरल) के एक निजी अस्पताल में 76-वर्ष की आयु में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, मोहन गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मोहन के निधन पर शोक जताते हुए इसे मलयालम फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।