मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखी गईं
पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने बताया है कि मां की हालत बिगड़ गई है और उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अंशुमान ने बताया, "अब मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी हैं और इस बार काफी मुश्किल है...आप सभी लोग प्रार्थना करिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।"