मशहूर लेखक का घर होने का पता चलने पर महाराष्ट्र में चोर ने मांगी माफी, लौटाया चोरी का सामान
रायगढ़ (महाराष्ट्र) में एक मकान से कीमती सामान चुराने वाले एक चोर को जब पता चला कि यह घर दिवंगत मराठी लेखक-कवि नारायण गंगाराम सुर्वे का है तो उसने सारा सामान वापस कर दिया। चोर ने माफी मांगते हुए दीवार पर एक नोट भी चिपकाया था। इस मकान में रहने वालीं सुर्वे की बेटी घटना के समय बाहर गई थीं।