मशहूर लेखक नील गैमन ने यौन शोषण के आरोपों से किया इनकार, 8 महिलाओं ने लगाए थे आरोप
मशहूर ब्रिटिश लेखक नील गैमन ने 8 महिलाओं द्वारा उनपर लगाए यौन शोषण के आरोपों से इनकार किया है। मंगलवार को एक ब्लॉग में उन्होंने लिखा, "मैं अब तक चुप रहा हूं....मैं अब उस पॉइंट पर पहुंच चुका हूं जहां मुझे लगता है कि मुझे कुछ कहना चाहिए...मैंने कभी किसी के साथ बिना सहमति के यौन क्रियाकलाप नहीं किया है।"