मशहूर लेखक नील गैमन पर नैनी ने रेप और 7 महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप: रिपोर्ट
अमेरिकी मैगज़ीन 'वल्चर' के लेख 'देयर इज़ नो सेफ वर्ड' में 'द सैंडमैन' लिखने वाले मशहूर लेखक नील गैमन पर नैनी ने रेप और 7 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इससे पहले जुलाई-2024 में 5 महिलाओं ने एक पॉडकास्ट में गैमन पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिनमें से 4 से 'वल्चर' ने भी बात की है।