मशहूर शेफ विकास खन्ना ने वजह के साथ बताया भारत की स्ट्रीट फूड कैपिटल का नाम
मशहूर शेफ विकास खन्ना ने मध्य प्रदेश के इंदौर को भारत का स्ट्रीट फूड कैपिटल बताया है। उन्होंने कहा, "इंदौर के सर्राफा बाज़ार में जितनी वैरायटी थी उन्हें देखकर मैं मदहोश हो गया।" उन्होंने कहा, "यहां सीज़न के हिसाब से डिश बदलती हैं और हर इलाके में अलग डिश बिकती है।" यह मार्केट रात 2 बजे तक खुली रहती है।