मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज़ ने की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें

अमेरिका की मशहूर सिंगर-ऐक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ (32) ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको (36) से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई की अंगूठी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ज़िंदगीभर का साथ हुआ शुरू..।" दोनों एक-दूसरे को 1 साल से अधिक समय से डेट कर रहे थे। ब्लेंको ने सेलेना के पोस्ट पर कमेंट में लिखा, "यह मेरी पत्नी हैं।"

Load More