मशहूर हास्य अभिनेता एरिक मोरेकैम्बे का चश्मा हुआ नीलाम, ₹21 लाख से अधिक की बोली लगी
इंग्लैंड के रहने वाले मशहूर हास्य अभिनेता एरिक मोरेकैम्बे का चश्मा ₹21 लाख से अधिक में नीलाम हुआ है। एरिक के हर्टफोर्डशायर (ब्रिटेन) स्थित घर में मौजूद उनकी निजी वस्तुओं की नीलामी की गई जिनमें उनका चश्मा भी शामिल था। एरिक का 1984 में निधन हो गया था जिसके करीब 40-साल बाद उनकी वस्तुओं की नीलामी की गई है।