मशहूर कथाकार शेखर जोशी का 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
मशहूर कथाकार शेखर जोशी का उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में मंगलवार को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जोशी ने 'दाज्यू', 'कोसी का घटवार', 'बदबू' जैसी प्रचलित कहानियों का लेखन किया व उनकी कहानियों का अंग्रेज़ी, पारसी समेत कई विदेशी भाषाओं में भी अनुवाद किया गया। उनकी प्रसिद्ध कहानी 'दाज्यू' पर बाल-फिल्म सोसायटी ने फिल्म भी बनाई थी।