मशहूर कॉमिक ऐक्टर चार्ली चैपलिन की 74 वर्षीय बेटी जोसेफीन का हुआ निधन
मशहूर कॉमिक ऐक्टर चार्ली चैपलिन की 74 वर्षीय बेटी व अभिनेत्री जोसेफीन चैपलिन का पेरिस में निधन हो गया जिसकी पुष्टि उनके परिवार ने की है। जोसेफीन का निधन 13 जुलाई को हुआ था। वह चैपलिन और ओना ओ'नील की 8 संतानों में से तीसरी थीं और उन्होंने करियर की शुरुआत 1952 में पिता की फिल्म 'लाइमलाइट' से की थी।