मशहूर लेखक राजन खान के 27 वर्षीय बेटे का शव पुणे के फ्लैट में मिला, खुदकुशी की आशंका
पुलिस के मुताबिक, मशहूर मराठी लेखक राजन खान के बेटे देबू खान सोमवार शाम को पुणे के एक किराए के घर में मृत मिले हैं। 27-वर्षीय देबू एक आईटी प्रोफेशनल थे। बकौल पुलिस, मौके से एक संदिग्ध सुसाइड नोट मिला है जो कथित तौर पर वित्तीय समस्याओं की ओर इशारा करता है जिसके चलते उन्होंने संभवत: खुदकुशी की है।