मशहूर शेफ कुणाल कपूर को पत्नी की क्रूरता के आधार पर मिला तलाक
दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्नी की मानसिक क्रूरता के आधार पर मशहूर शेफ कुणाल कपूर को तलाक दे दिया है। दरअसल, कुणाल ने हाईकोर्ट में एक कुटुंब न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें तलाक दिए जाने से इनकार कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने कहा, "पत्नी का पति के प्रति आचरण गरिमा और सहानुभूति वाला नहीं रहा है।"