मशहूर शेफ सॉल्ट बे ने फीफा विश्व कप की ट्रॉफी उठाकर उसके साथ दिया पोज़, हुई आलोचना

तुर्किये के सेलेब्रिटी शेफ नुसरेत गोकचे उर्फ सॉल्ट बे ने अर्जेंटीना की जीत के बाद फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को उठाया जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है। फीफा के मुताबिक, असली ट्रॉफी को टूर्नामेंट के पूर्व विजेताओं व राष्ट्राध्यक्षों समेत केवल चयनित लोग ही छू सकते हैं। उन्होंने ट्रॉफी के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

Load More