मशहूर संतूर वादक भजन सोपोरी का 73-वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के अस्पताल में हुआ निधन
मशहूर संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का 73-वर्ष की आयु में गुरुवार को गुरुग्राम (हरियाणा) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे अभय ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "हमने एक महान संगीतकार, एक महान इंसान खो दिया।" 1948 में श्रीनगर में जन्मे पंडित सोपोरी को पद्म श्री समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।