मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह ने की रिलेशनशिप में होने की पुष्टि, कहा- छिपाने वाला कुछ भी नहीं है
मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह ने बताया है कि वह रिलेशनशिप में हैं। 52-वर्षीय सुखविंदर ने कहा, "प्राइवेसी है मेरी बस, इसमें छिपाने वाला कुछ भी नहीं है। मुझे रिश्तों को लाइमलाइट में डालने का शौक नहीं है लेकिन अगर कोई करना चाहे तो इसमें कुछ गलत भी नहीं है। कुछ रिलेशनशिप्स ऐसे होते हैं जो नाज़ुक होते हैं।"