X पर भद्दे और भ्रामक विज्ञापनों पर अब होगा ऐक्शन, एलन मस्क ने दी चेतावनी
एलन मस्क ने चेतावनी दी है कि X पर भद्दे और अपने उत्पादों के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर दावा करने वाले विज्ञापनों पर ऐक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे विज्ञापनदाताओं को प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देने से रोका जा सकता है। हालांकि, X ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नियमों का उल्लंघन तय करने और कार्रवाई की प्रक्रिया क्या होगी।