मस्क की SpaceX का शेयर IPO के बाद 63% चढ़ा, एक्सपर्ट बोले- 'इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ'
एलन मस्क की SpaceX का IPO 12 जून को बाज़ार में आया था और कंपनी का शेयर अब अपने आईपीओ मूल्य $135/शेयर से लगभग 63% ऊपर है। कंपनी का मार्केट-कैप $2.9 ट्रिलियन पर पहुंच गया है। 'द कोबेइसी लेटर' ने इसपर पोस्ट शेयर कर लिखा, "इतिहास में कभी भी कोई...आईपीओ उस स्तर तक नहीं पहुंचा...जो हम अभी देख रहे हैं।"