मस्क के आदेश पर US सरकार के कर्मचारियों को भेजे गए 'पिछले हफ्ते क्या काम किया?' के ईमेल
डीओजीई के प्रमुख एलन मस्क के आदेश पर अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को 'आपने पिछले हफ्ते क्या काम किया?' सब्जेक्ट के साथ भेजे गए ईमेल की तस्वीर सामने आई है। ईमेल में उन्हें लगभग 5 बुलेट पॉइंट के साथ जवाब देने को कहा गया। मस्क ने कहा कि जवाब न मिलने को इस्तीफे के तौर पर देखा जाएगा।