मस्क का दावा, अगले 5 साल में डॉक्टर्स से बेहतर सर्जरी करेंगे रोबोट; डॉक्टर्स ने दी प्रतिक्रिया
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दावा किया है कि रोबोट अगले 5 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ सर्जन्स से भी अच्छी सर्जरी करने लगेंगे। कई डॉक्टरों ने मस्क की बात से असहमति जताई है। एक अमेरिकी न्यूरोसर्जन ने X पर लिखा, "वादा करता हूं कि कोई भी 'रोबोट सर्जन' स्वायत्त रूप से मस्तिष्क और रीढ़ की सर्जरी नहीं कर सकता है।"