मस्क के नाम वाले मीमकॉइन से $6 बिलियन की बाइनेंस हैकिंग रकम खपा रहे उ कोरियाई हैकर: रिपोर्ट
ब्लॉकचेन विश्लेषण कंपनी एलिप्टिक के मुताबिक, उत्तर कोरियाई हैकर $6.3 बिलियन की बाइनेंस हैकिंग से चुराई गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए ठिकाने लगा रहे हैं। इसमें एलन मस्क की तस्वीर वाले ‘एलन 2028 प्रेसिडेंट’ मीमकॉइन भी शामिल हैं। हैकर चोरी की रकम से अपने टोकन खरीदते हैं और फिर अलग-अलग खातों से बेचकर पैसे को वैध दिखाते हैं।