मस्क के बारे में नहीं सोच रहा, अभी चीन व रूस को लेकर काम कर रहा हूं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ व उद्योगपति एलन मस्क संग विवाद पर कहा है, "मैं अभी चीन और रूस को लेकर काम में व्यस्त हूं।" उन्होंने कहा, "मैं मस्क के बारे में नहीं सोच रहा...मैं कामना करता हूं कि...वह (जीवन में) अच्छा करें।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार मस्क की कंपनियों को मिले कॉन्ट्रैक्ट्स की समीक्षा करेगी।