मस्क के स्कूल में पूरी दुनिया के बच्चे ले सकते हैं एडमिशन, 1 घंटे की फीस है ₹1.88 लाख
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के स्कूल का नाम ऐस्ट्रा नोवा है। ऑनलाइन चलने वाले स्कूल में दुनियाभर के 10 से 15 वर्ष के बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। स्कूल में 'आर्ट ऑफ प्रॉब्लम सॉल्विंग' नाम से स्पेशल क्लास भी चलाई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां एक घंटे की क्लास की फीस ₹1.88 लाख से अधिक है।