मस्क की स्टारलिंक को सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए भारत सरकार ने दिया लाइसेंस: रिपोर्ट्स
रॉयटर्स और पीटीआई की खबर के मुताबिक, एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को भारत में ब्रॉडबैंड सेवाएं देने के लिए भारत सरकार से लाइसेंस मिल गया है। स्टारलिंक भारत में तीसरी कंपनी होगी जिसको सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने का लाइसेंस मिला है। फिलहाल स्टारलिंक और दूरसंचार मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं हुआ है।