मस्क ने अब उड़ने वाली कार बनाई, भारत ने यह 5,000 साल पहले कर लिया था: रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर ने एलन मस्क की टेस्ला की 'उड़ने वाली' कार रोडस्टर की तुलना रामायण में वर्णित पुष्पक विमान से की। अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा, "मस्क ने हाल ही में उड़ने वाली कार इन्वेंट की...भारत ने यह काम 5,000-वर्ष पहले ही कर लिया था।" इसी माह मस्क ने यह कार पेश की थी।