मस्क ने क्यों कहा- 'मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं'; बताया किस भारतीय के नाम पर रखा बेटे का नाम
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने नस्लवादी होने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने अपने परिवार का हवाला देते हुए कहा, "मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, उनसे मेरे 4 बच्चे हैं। उनमें से एक का नाम एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के नाम पर रखा गया है इसलिए मैं कहूंगा कि मैं नस्लवादी नहीं हूं।"