मस्क ने कभी भी एक अच्छे पिता की तरह बर्ताव नहीं किया: उनकी ट्रांसजेंडर बेटी
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 'मेरा बेटा मर चुका है' बयान पर उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने कहा है, "उन्होंने (मस्क) कभी एक अच्छे पिता जैसा बर्ताव नहीं किया।" उन्होंने कहा, "वह जब हमसे मिलते थे...बहुत बुरा बर्ताव करते थे।" मस्क के बेटे जेवियर (विवियन) ने 2022 में महिला के रूप में अपनी पहचान उजागर की थी।