मस्क ने कहा- X पर हैशटैग्स का इस्तेमाल बंद करें, बताया कारण
X (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के यूज़र्स से हैशटैग्स का इस्तेमाल बंद करने की अपील की है। मस्क ने X पर इसका कारण बताते हुए कहा, "सिस्टम को अब हैशटैग्स की ज़रूरत नहीं रह गई है...और ये भद्दे भी दिखते हैं।" मस्क ने एक X पोस्ट के जवाब में ये बातें कहीं।