मस्क ने बाइडन द्वारा बेटे को दोषमुक्त किए जाने के बाद शेयर किया उनका पुराना पोस्ट
बिलियनेयर एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपने बेटे हंटर को दोषमुक्त किए जाने के बाद X पर बाइडन का 'कानून से ऊपर कोई नहीं' लिखा पुराना पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के साथ एक कम्यूनिटी नोट में लिखा है, "अपने बेटे को दोषमुक्त कर बाइडन ने साबित कर दिया कि कुछ लोग कानून से ऊपर हैं।"