मस्क ने ब्राज़ील के चीफ जस्टिस की तुलना 'हैरी पॉटर' के विलेन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से की
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 'X' पर ब्राज़ील के चीफ जस्टिस अलेक्जेंडर डी मोरेस की तुलना 'हैरी पॉटर' के विलेन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से की है। पोस्ट में मस्क ने मोरेस और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, "अद्भुत समानता है🤣🤣, एलेक्जेंडर डी वोल्डेमॉर्ट।" मस्क ने 17 अगस्त को X पर यह पोस्ट किया।