मस्क ने शेयर किया उनका 27 साल का सफर दिखाने वाला वीडियो
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (52 वर्षीय) ने उनके 27 साल के सफर को दिखाने वाले वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने X पर वीडियो को रिपोस्ट करते हुए मज़ाक में लिखा, "ताज्जुब की बात यह है कि नेटवर्थ बढ़ने से आपके बाल भी बढ़ जाते हैं।" मस्क के पास फिलहाल $256 बिलियन की संपत्ति है।