मस्तिष्क की तरह शरीर के अन्य हिस्सों में भी स्टोर होती हैं यादें: अध्ययन
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन से पता चला है कि यादें केवल व्यक्ति के मस्तिष्क में ही संग्रहीत नहीं होती है। अध्ययन में कहा गया है कि किडनी और नर्व टिश्यू की कोशिकाएं भी सीखती हैं और यादें बना सकती हैं। रिसर्च से पता चला कि जब रसायनिक संकेत दोहराए जा रहे हों तो गैर-मस्तिष्क कोशिकाएं उन्हें पहचान सकती हैं।