मसाज पार्लर खोलना है जहां सेक्स सर्विस मिलेगी, तंग तो नहीं करेंगे: यूपी में दारोगा से शख्स
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक दारोगा से बिना परमिशन मसाज पार्लर खोलने को लेकर डील करते शख्स का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स कह रहा है, "आप (दारोगा) हमें परेशान तो नहीं करेंगे...लोगों को पता नहीं चलेगा कि अंदर क्या होता है...जो सेक्स करने आता है उसे ही पता होगा।" बकौल पुलिस, आरोपी दारोगा को सस्पेंड किया गया है।