'मसान' के लिए पहली पसंद राजकुमार थे, उनके पास डेट्स ना होने पर मैंने ऑडिशन दिया: विक्की
अभिनेता विक्की कौशल ने कहा है कि उनकी डेब्यू फिल्म 'मसान' (2015) के लिए निर्देशक नीरज घेवान की पहली पसंद अभिनेता राजकुमार राव थे। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि नीरज ने राजकुमार के साथ फिल्म पर एक पायलट प्रोमो (वीडियो) बनाया लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थीं, जगह खाली होने पर मैंने ऑडिशन दिया और मुझे चुन लिया गया।"