मसाबा गुप्ता ने पति सत्यदीप मिश्रा संग शादी की पहली सालगिरह पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें
ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी व फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी व ऐक्टर सत्यदीप मिश्रा की शादी की पहली सालगिरह पर कुछ अनदेखी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक भी फोटो में मेरा मुह बंद नहीं है। हंसते हुए एक साल बीत गया।" वहीं पोस्ट पर कमेंट कर सत्यदीप ने लिखा, "लव यू।"