मस्क अपना वचन निभाते हैं: स्टारलिंक का दूसरा शिपमेंट मिलने के बाद यूक्रेनी वाइस पीएम
यूक्रेनी उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने स्टारलिंक टर्मिनल्स का दूसरा शिपमेंट मिलने पर ट्विटर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "स्टारलिंक स्टेशंस का दूसरा शिपमेंट प्राप्त हुआ। एलन मस्क अपना वचन निभाते हैं। यूक्रेन का समर्थन करने के लिए आपको धन्यवाद।" स्पेसX ने इस महीने की शुरुआत में स्टारलिंक का पहला बैच यूक्रेन भेजा था।