मस्क की ट्विटर को चेतावनी- फर्ज़ी खातों का डेटा न दिया तो $44 बिलियन का सौदा रद्द कर देंगे
एलन मस्क ने पत्र लिखकर ट्विटर को चेतावनी दी है कि अगर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म स्पैम व फर्ज़ी खातों पर डेटा देने में विफल रहा तो वह ट्विटर के अधिग्रहण के अपने $44-बिलियन के सौदे को रद्द कर सकते हैं। बकौल मस्क, ट्विटर पर फर्ज़ी खातों की जानकारी के उनके अधिकार का कंपनी 'सक्रिय रूप से उल्लंघन' कर रही है।