मस्क की मां ने 1997 की 'ज़िप2' के हेडक्वॉर्टर के उद्घाटन समारोह की तस्वीरें कीं शेयर
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की मां माये मस्क ने 1997 में माउंटेन व्यू (कैलिफोर्निया) में हुए 'ज़िप2' के ग्लोबल हेडक्वॉर्टर के उद्घाटन समारोह की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। 'ज़िप2', मस्क द्वारा स्थापित पहली कंपनी थी। इससे पहले मस्क के साल 1995 के 'ज़िप2' बिज़नेस कार्ड की एक तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो गई थी।