मस्क के अधिग्रहण से पहले ट्विटर ने 2 शीर्ष अधिकारियों को निकाला, नई भर्तियां रोकीं
ट्विटर ने पुष्टि की है कि एलन मस्क द्वारा अधिग्रहण से पहले कंपनी ने उपभोक्ता और राजस्व प्रभागों को देखने वाले 2 वरिष्ठ अधिकारियों को निकाल दिया है और नई भर्तियों पर रोक लगाई है। सीईओ पराग अग्रवाल ने एक मेमो में कहा कि नौकरी के मौजूदा ऑफर्स की समीक्षा कर कंपनी देखेगी कि क्या कोई ऑफर 'वापस लेना चाहिए'।