मस्क के खिलाफ ट्विटर के मुकदमे पर लगी रोक, डील पर 28 अक्टूबर तक फैसला लेने को कहा गया
एक अमेरिकी कोर्ट ने $44 बिलियन की डील को लेकर एलन मस्क के खिलाफ दायर ट्विटर के मुकदमे पर रोक लगाई है ताकि दोनों पक्षों को फैसला लेने के लिए अधिक समय मिल सके। बकौल कोर्ट, 28 अक्टूबर तक डील पर अंतिम फैसला नहीं होने पर नई तारीख दी जाएगी। मस्क ने हाल ही में ट्विटर को पत्र लिखा था।