मस्क के यहूदी विरोधी पोस्ट का समर्थन करने पर एप्पल व आईबीएम ने 'X' से वापस लिए विज्ञापन
एलन मस्क द्वारा यहूदी विरोधी पोस्ट का समर्थन करने के बाद एप्पल, आईबीएम, डिज़्नी ने 'X' से अपने विज्ञापन वापस ले लिए हैं। दरअसल, मस्क ने उस पोस्ट को सही बताया था जिसमें 'यहूदी, गोरे लोगों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं' कहा गया था। वहीं, 'X' की सीईओ लिंडा याकारिनो ने कहा, "किसी के साथ भी भेदभाव गलत है।"