मस्क के सबसे अमीर शख्स का दर्जा खोने के बाद कौन हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स?
ब्लूमबर्ग के अनुसार, एलन मस्क को पछाड़कर लुई वितॉ की पैरेंट कंपनी एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। बकौल ब्लूमबर्ग, अरनॉल्ट की संपत्ति $172.9 बिलियन और मस्क की $168.5 बिलियन है। इसके बाद गौतम अदाणी, बिल गेट्स, जेफ बेज़ोस, वॉरन बफेट, लैरी एलिसन, मुकेश अंबानी, स्टीव बॉलमर और लैरी पेज का स्थान है।