मस्क द्वारा अधिग्रहण के बाद ट्विटर पर किन प्रतिबंधित अकाउंट्स को किया गया बहाल?
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बैन किए जाने के 22 महीने बाद रविवार को बहाल हो गया। यहूदी विरोधी टिप्पणी को लेकर बैन किए गए कान्ये वेस्ट के अकाउंट को भी बहाल कर दिया गया है। उनके अलावा, महिला विरोधी टिप्पणी के लिए 2017 में बैन किए गए पूर्व किकबॉक्सर ऐंड्रयू टेट का अकाउंट भी बहाल हुआ।